रायपुर:- बहेसर में किया गया ध्वजारोहण
(सौरभ यादव)तिल्दा-नेवरा:- सहित आस पास के क्षेत्रों में किया गया ध्वजारोहण हर घर तिरंगा के तहत ग्राम बहेसर में घर-घर में लहरा रहा तिरंगा एवं स्कूल प्रांगण और पंचायत सहित आंगनबाड़ी में भी किया गया ध्वजारोहण और एक एक बच्चे के हाथों में तिरंगा देखने के लिए मिला पहले स्कूल प्रांगण में भारत माता और महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तो कुशवाहा एवं तिलक साथ पूजा करके कार्यक्रम आगे बढ़ाया जिससे बच्चों ने भारत माता की महात्मा गांधी की पंडित जवाहरलाल नेहरु की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयकारा लगाकर सम्मान किया एवं तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाकर देश का सम्मान किया।इस अवसर पर
हायर सेकेंडरी स्कूल बहेसर प्राचार्य श्री आर,सी वर्मा, एवं शिक्षक ऊदल यादव, महेंद्र वर्मा, केसरी लाल साहू, एवं ग्राम पंचायत बहेसर के सरपंच किरण सोहन वर्मा और शाला विकास समिति के सदस्य श्री ज्ञान सिंह यादव, फाल्गो वर्मा, संजय वर्मा, और गांव के युवा एवं आदि उपस्थित थे।
जब भारत को लंबे संघर्ष के बाद ब्रिटिश हुकूमत से छुटकारा मिला था. आज हम देशवासी आजादी की यह वर्षगांठ इसलिए मना पा रहे हैं क्योंकि इस धरती के अनगिनत सपूत और वीरांगनाओं ने स्वतंत्रता को अपने लहू से सींचा, उन्होंने मातृभूमि पर अपने प्राण न्योछावर किए.उज्जवल भविष्य तैयार करने के लिए इतिहास की जानकारी होना जरूरी है, इसलिए देश की नई पीढ़ी को यह ज्ञात होना चाहिए कि भारत कब कैसे दौर से गुजरा और ढेर सारी तारीखों में से कम से कम कुछ तिथियों के बारे में कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए.