संवाददाता- राजेश वर्मा इंडियन टीवी न्यूज़
*ग्रह कलेश के चलते महिला फंदे पर झूली, मौत*
,फतेहाबाद थाना फतेहाबाद के गांव नयापुरा खंडेर में विवाहिता ग्रह कलेश के चलते फांसी के फंदे पर झूल कर मौत हो गई।वहीं घर में मचा कोहराम मचा हुआ है।ससुराली जन फरार हो गए है।
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह ने बताया कि रश्मि पत्नी चंद्र प्रकाश उम्र करीब 21 निवासी नयापुरा खंडेर थाना फतेहाबाद आगरा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जानकारी की गई थी महिला रश्मि का शव घर के बाहर बरामदे में रखा हुआ था। घर के कमरे का एक दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया था। मौके पर घर पर कोई भी ससुरारी जन मौजूद नहीं मिला ।
सूचना के पर मौके पर क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरभ सिंह तथा नायब तहसीलदार सौरभ कुमार, निरीक्षक फतेहाबाद आलोक कुमार सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शवको पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया है। गांव वालों की जानकारी के अनुसार यह कदम गृह क्लेश से उठाया है।