सहार,भोजपुर, ब्यूरो चीफ
विनकटेश शर्मा
बिहार सरकार में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के कल्याण मंत्री अपने घर पहुंची।
अरवल सहार सोन नदी पुल पर पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री अनीता देवी पटना से अपने घर रोहतास जिला जाने के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने सहार चेक पोस्ट पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
बता दें कि महागठबंधन के राजद कोटा से बिहार सरकार में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने घर पहुंची। इस दौरान जगह जगह पर मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सहार मुखिया बसंत कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रविंदर चौधरी, महेंद्र पंडित , एजाज अहमद, सहित अन्य ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।
इंडियन टीवी न्यूज़ भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास खबर।