इंडियन टीवी न्यूज़ शहडोल से संवाददाता घनश्याम शर्मा की रिपोर्ट मध्य प्रदेश
शहडोल पुलिस ने दबिश देकर 03 स्थानों से अवैध शराब की जप्त
शहडोल। थाना सिहंपुर क्षेत्रांतर्गत 26 अगस्त 22 को अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर पुलिस ने पचगांव में दबिश देकर आरोपी मंयक उर्फ नानदादा पिता नंदकिशोर बैगा निवासी पचगांव के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 900 रूपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में प्रआर0 मनीष सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी प्रकार से थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 26 अगस्त 22 को अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर पुलिस ने कल्याणपुर में दबिश देकर आरोपी प्रहलाद सिंह पिता रमेश सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी कल्याणपुर के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 700 रूपये एवं आरोपी रामसिंह की पत्नी निवासी कल्याणपुर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रूपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में प्रआर0 जान सिंह एवं गेंद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।