नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों ने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार की भांति सितंबर माह के अंतिम रविवार को संस्था के अंग डॉ0 अनिल सोनी के संयोजन में स्थित शहीद स्मारक स्थल व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा की साफ-सफाई व धुलाई करते हुए भावांजलि भेंट किया।
नयी दिशा के सदस्यों द्वारा नवंबर 2019 से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को स्थित शहीद स्मारक स्थल व शहीद प्रतिमाओं की साफ सफाई का कार्य अनवरत किया जा रहा है। इस संबंध में संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि आज का आजाद भारत शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की देन है। इनके योगदान को देखते हुए ही सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर इनकी स्मृति में स्मारक व प्रतिमाएं इत्यादि स्थापित की गई किंतु दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि हम सब ने इन्हें केवल कुछ महत्वपूर्ण तिथियों तक ही सीमित कर रखा है।
जिला संवाददाता महराजगंज अरविन्द पटेल