कटरा श्रावस्ती,
चौधरी श्यामता प्रसाद महिला पीजी कॉलेज खरगौरा बस्ती में मिशन शक्ति के तहत यस आई सुरेंद्र यादव के अध्यक्षता में एक गोष्टी किया गया।

जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन शक्ति उद्देश्यों की बालिकाओं को जानकारी दी गई । एसआई सुरेंद्र यादव ने कहा कि अभियान को काफी सफलता प्राप्त हो रही है कई तरह के अपराधों के लिए अपराधियों को दंडित भी किया गया है साथ ही महिलाओं को सम्मान देकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यह ऐलान किया है कि आप उत्तर प्रदेश में महिला खिलाड़ियों को भी सरकारी विभागों में नौकरी प्रदान किए है। इस दौरान महिला आरक्षी संगीता ने बताया कि इस अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये हैं । ये हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076 एवं 112 है। इस पर कॉल करके महिलायें अपनी परेशानी बता कर उसका हल प्राप्त कर सकती है।
शिवा जायसवाल
जिला संवाददाता श्रावस्ती।