**सी.डब्ल्यू एस.कॉलोनी के नाली में मिली लाश जयंत पुलिस जुटी जांच में।**
सिंगरौली मिरर।।जयंत।जयंत चौकी अंतर्गत सी.डब्ल्यू.एस के पास में अधिकारी मनोरंजन क्लब के पीछे नाली में शव पाया गया जिनकी पहचान मुनीलाल राम बताया जा रहा हैं।
मुन्नीलाल राम (41वर्षीय ) के रूप में हुई, यह व्यक्ति सोनभद्र के रहने वाले है ओर भवन निर्माण से सम्बंधित कार्य करते थे | घटना का मुख्य कारण क्या है, इस का पता अभी नही चला है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है.
स्थानीय लोगों ने जैसे शव को देखा है इसकी जानकारी जयंत चौकी को दी। जयंत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पे विंध्यनगर थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी, जयंत चौकी प्रभारी जीतेन्द्र सिंह भदौरिया, ASI रामायण द्विवेदी,ASI श्यामबिहारी दुबे, वार्ड क्रमांक 19 सेक्टर -B आशीष बैश सहित अन्य लोगो की मौजूदगी रही.
अजय दुबे – ब्यूरो( सिंगरौली )
Indian Tv news