Indian TV news
महात्मा वह पावर है, जिससे सब जगह फैलता प्रकाश,
शुक्लागंज के गोपीनाथपुरम स्थित मैदान में चल रही भागवत कथा व्यास आचार्य जगदीश चंद्र शास्त्री ने श्रोताओं को सुखदेव राजा परीक्षित की कथा सुनाई उन्होंने कहा कि 7 दिन बाद मृत्यु का श्राप मिलने के बाद राजा परीक्षित चिंतित हो गए। तो सुखदेव महाराज ने उनसे कहा कि 7 दिन में मोच भागवत कथा से ही मिल सकती है।
उन्होंने बताया कि परमात्मा वह पावर हाउस है जिससे हर जगह प्रकाश रहता है यानी परमात्मा की शरण में रहने वाले हर व्यक्ति का कल्याण होता है। कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के दौरान कथा व्यास ने गोपाष्टमी गाय की महिमा पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। गाय की सेवा करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। और जो भी गाय की सेवा करते हैं भगवान श्रीकृष्ण सदैव उन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
इंडियन टीवी न्यूज़ बबलू सविता
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शुक्लागंज उन्नाव