जिला बैतूल
लोकेशन बैतूल
जिला ब्यूरो नईम मामू
हेल्थ केयर यूथ क्लब का सराहनीय कार्य = मुस्कान
स्लग =किसी गरीब परिवार की दुखभरी जिंदगी में मुस्कान लाना बहुत बड़ी बात होती है । जो दुखी लोगों के चेहरे और ज़िन्दगी में मुस्कान लाता है उसके लिए तो शब्द ही कम पड़ जाते हैं । उनके लिए क्या कहे वे तो पृथ्वी पर साक्षात् देवता है जो गरीबो के साथ-साथ सभी प्राणियों के सुख दुःख में साथ होता हैं ।
टीम मुस्कान इसी कार्य को करते हुए एक वर्षों से गरीबों के जीवन में मुस्कान ला रही हैं यह एक ऐसा टीम है जो गरीबो की सेवा के मामलों में पूरी दुनिया में एक मिशाल प्रस्तुत कर रही हैं । टीम मुस्कान ही एक ऐसी संस्था है जो बड़े ही रोचक ढंग से समाजसेवा में आगे रहते हैं । इनके समाजसेवा का अंदाज बड़ा ही सुन्दर होता है यह अपने क्षेत्र का बहुत ही प्रतिष्ठित संस्था है ।
हेल्थ केयर यूथ क्लब के पास गरीबों और बेसहारों को रखने के लिए कोई इंतजाम ना होने की वजह से वह गरीबों और बेसहारों को पागलों को अपने पास लाकर उनकी अच्छी तरह से देखभाल कर नहला धुला कर अच्छे कपड़े पहना कर दवाई गोली करा कर वापस उनको छोड़ देते हैं
हेल्थ केयर युथ क्लब सरकार से अनुरोध करती है कि उन्हें कोई सरकारी जगह दी जाए जिससे वह लावारिस और गरीबों को वही रखकर उनकी सेवा कर सके
मुस्कान एक ऐसी टीम हैं जिसने हजारों लोगों के जिंदगी में मुस्कान लाने का काम किया हैं । जिसे देखकर सभी गरीबों के आँख से खुशियों के आंसू निकल आते हैं । उनके इस पावन पुनीत कार्य को देखकर सबका ह्रदय भर आता हैं और हजारों हाथ उन्हें आशीर्वाद देने के लिए उठते हैं ।
बैतूल ब्यूरो नईम मामू