ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र मे एक युवक सलमान ने श्याम बनकर किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया 10 दिन पहले उसे अगवा कर हरियाणा के मकान में बंधक बनाकर शोषण किया इस दौरान चाकू की नोक पर निकाह भी पड़वा लिया, पुलिस ने आरोपी सलमान की लोकेशन निकालकर दबिश दी और किशोरी को हरियाणा से बरामद कर लिया, पारा थाना प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी के मुताबिक गिरफ्त में आया 20 वर्षीय सलमान सहादतगंज के महबूबगंज का रहने वाला है, उसने पास के ही एक किशोरी से अपनी परिचित युवती के जरिए दोस्ती की और उसने अपना धर्म छुपाकर उसे अपना नाम श्याम बताया, और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, पीड़ित किशोरी ने बताया कि सप्ताह भर पहले सलमान ने पारा इलाके में बुलाया और अगवा कर हरियाणा ले गया, उसने एक मकान में बंधक बनाकर उसका शोषण किया विरोध करने पर उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी, युवक सलमान ने 1 दिन उसके गर्दन पर चाकू रखकर उससे धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह भी पड़वा लिया, पुलिस ने बताया कि सर्विलांस टीम ने सलमान के नंबर को ट्रैक करना शुरू कर दिया और उसमें उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली पुलिस ने वहां दबिश देकर किशोरी को उसके चुंगल से मुक्त कराया और आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया।