ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

माहिरा खान के सामान के साथ एयरलाइंस ने बरती लापरवाही, पाक एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लगाई फटकार

Mahira Khan
```

शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हाल ही में सऊदी गई थीं। जिसके बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें ट्विटर पर अपनी नारजगी और निराशा जतानी पड़ी। एक्ट्रेस के सामान के साथ एक एयरलाइंस ने काफी लापरवाही बरती जिसका गुस्सा अब उन्होंने ट्विटर पर दिखाया है। माहिरा खान ने हाल ही में एक ट्वीट किया जो इस वक्त वायरल हो रहा है। दरअसल, सऊदी एयरलाइंस ने उनका एक बैग खो दिया है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी परेशान हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें आये हुए कई दिन बीत चुके है लेकिन बैग को लेकर कोई अपडेट नहीं है। ऐसे में एक्ट्रेस करे भी तो क्या? तो उन्होंने उस एयरलाइंस को टैग किया और उनसे मदद की गुहार लगाई।
इस वायरल ट्वीट में माहिरा खान ने लिखा, मुझे आए हुए 3 दिन हो चुके हैं और मेरा एक बैग सऊदी एयरलाइंस ने गुम कर दिया है। दिन में कई बार स्टाफ से बात करने के बाद भी अभी तक मेरे सूटकेस की कोई अपडेट नहीं मिली है। उम्मीद है कि ये ट्वीट देखने के बाद जल्द ही उनका रिस्पॉन्स आएगा। आपको बता दें, एक्ट्रेस के इस ट्वीट को देखकर एयरलाइंस ने उन्हें कॉन्टेक्ट भी किया है। वहीं, अब ट्विटर यूजर्स सऊदी एयरलाइंस पर भड़के हुए हैं। हर कोई इस लापरवाही के लिए उन्हें जमकर फटकार लगा रहा है। वहीं, माहिरा खान की बात करे तो वो रेड सी फिल्म फेस्टिवल के चलते जेद्दाह में हैं। माहिरा खान की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रही है। जिसमें वो बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन के साथ एक ही टेबल पर बैठी नजर आ रही हैं। ये मुलाकात रेड सी फिल्म फेस्टिवल में हुई थी जहां दोनों एक-दूसरे को देखते हुए मुस्कुराते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *