संवाददाता मोहम्मद आसिफ
एटा~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 03 दिन पूर्व सेंट्रल बैंक के सामने महिला से हुई लूट का किया सफल अनावरण 01 अभियुक्त लूट के माल सहित सूचना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार।
घटना: दिनांक 09.12.2022 को थाना कोतवाली नगर एटा पर वादिया योगेश वार्ष्णेय पत्नी स्वर्गीय चैतन्य वार्ष्णेय निवासी किरण गेस्ट हाउस के सामने ठंडी सड़क एटा थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 07.12.2022 को ठंडी सड़क के पास यह बाजार से खरीदारी करके अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी अचानक थाना कोतवाली नगर क्षेत्रातर्गत जीटी रोड पर सेंट्रल बैंक के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पीछे से आकर झपट्टा मारते हुए उनका पर्स छीन कर भाग गया, जिसमें करीब 5000 रुपए, एक मोबाइल एवं कुछ जरूरी कागजात के प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअस- 883/ 2022 धारा 382 भादवि पंजीकृत किया गया।