नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग
हुटपा के ग्रामीण अलकतरा मिक्सिंग मशीन के खिलाफ एक्शन मोड में
साइड इंजीनियर और ऑपरेटर संघ ग्रामीणों ने किया समझौता।
हजारीबाग: सदर प्रखंड के हुटपा में चल रहे डांबर मिक्सिंग के कार्य अलकतरा के जहरीली गैस से आस पास के ग्रामीण काफी परेशान हैं। और तरह तरह के बिमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। अब तक इस तरह के कार्य को रोकने में किसी भी जन प्रतिनिधि आगे नहीं आया। और न ही पर्यावरण संरक्षक पदाधिकारी ने इस पर किसी प्रकार का कोई कारवाई किया। अंततः दिनांक 11 मार्च 2025 को हुटपा के ग्रामीणों ने एकजुट होकर एक्शन में आए और अलकतरा मिक्सिंग के साइड इंजीनियर और ऑपरेटर से मिक्सिंग मशीन को बंद करने को लेकर समझौता किया समझौता में निर्णय लिया गया कि 3:00 से दिनांक 15 तारीख के 4:00 बजे तक अलकतरा मिक्सिंग मशीन चलेगा उसके बाद हमेशा के लिए बंद करने का निर्णय लिया जिसका एक लिखित बयान ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किया गया यदि इस पर रॉक 15 तारीख के बाद नहीं लगाया गया तो ग्रामीण स्वयं इस कार्य को बंद कर आएंगे निर्णय लिया। मुख्य रूप से अलकतरा मिक्सिंग मशीन के साइड इंजीनियर और ऑपरेटर संघ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।