◆ जौनपुर की बड़ी खबर चौकी प्रभारी पर नगर की एक महिला ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस महानिदेशक को लिखा शिकायती पत्र,
आपको बताते चलें कि जौनपुर – नगर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद यादव पर नगर के मोहल्ला ख्वाजादोस्त की एक महिला रुकसाना बानो पत्नी मो. कलीम उर्फ बाबू ने सिपाह चौकी प्रभारी के खिलाफ पुलिस महानिदेशक को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार 22 दिसम्बर को सिपाह चौकी प्रभारी अरविंद यादव अपने सहयोगियों के साथ उक्त महिला के घर धमके और उक्त महिला के पति और बेटे को पूछते हुए भद्दी भद्दी गलियां देने लगे। और जब कोई पुरुष घर पर नही मिला तो महिलाओं के साथ ही गाली गलौज करने लगे, हद तो तब हो गई जब घर की महिलाओं ने चौकी प्रभारी द्वारा गाली गलौच देने का विरोध किया तो परिवार की लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे, महिलाओं ने ऐसा आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी जब उक्त महिला के घर गए तो उनके साथ कोई भी महिला कांस्टेबल नही मौजूद थी।
जौनपुर मड़ियाहूं से ब्यूरो चीफ शादाब अंसारी की रिपोर्ट