संवाददाता मोहम्मद असिफ
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 21-12-22 को मुखविर की सूचना पर अभियुक्त त्रिवेन्द्र पुत्र श्री बादशाह निवासी गली नं0 2 लोधीपुरम पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा को शीतलपुर ब्लाक के पास से समय करीब 23:30 वजे एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस (32 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअस0– 921/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।