बून्दी: 24 दिसंबर 2022 शनिवार को मॉर्निंग 9:00 बजे शिफ्ट में होने वाले राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तहत आज चौथे दिन जनरल साइंस का पेपर होना था मगर इसी समय पर पेपर लीक होने की वजह से मॉर्निंग वाली स्विफ्ट का जनरल साइंस का पेपर स्थगित किया गया! कोटा में पहली पारी में परीक्षा 27 केंद्रों पर लगभग साडे 7000 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जैसे ही पेपर स्थगित होने की सूचना मिली तो शहर ग्रामीण के सेंटरों पर हड़कंप मच गया! कई सेंटर पर पेपर खुलकर बट चुके थे ऐसे में आनन-फानन में पेपर वापस लिए गए और एग्जाम सेंटर से स्टूडेंट को वापस भेज दिया गया! छात्र पहले तो समझ नहीं पाए फिर बाद में उन्हें पेपर लीक होने की जानकारी मिली तो छात्र निराश होकर वापस लौट गए!
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एग्जाम पेपर सुबह ट्रेजरी से सेंटर पर पहुंच चुके थे अचानक उन्हें मैसेज मिला की परीक्षा स्थगित कर दी गई है सेंट्रल से अभ्यर्थी को पेपर ना बाटे जो पेपर बट गए उनको वापस ले ले जिसके बाद परीक्षा व्यक्त को ने अभ्यर्थियों के पेपर वापस ले लिए दूसरी पारी की परीक्षा यथावत रहे होगी! दूसरी पारी में दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक साइंस का पेपर होगा! दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र इलाकों से आई हुई लड़कियों ने बताया आज सेकंड ग्रेड के जीके का एग्जाम था सेंटर पर बिठा दिया गया था लेकिन थोड़ी देर बाद ही कहा कि पेपर निरस्त कर दिया गया 2020 से तैयारी कर रही हूं काफी उम्मीद थी सरकार को बच्चों को ऐसे परेशान नहीं करना चाहिए अगर पेपर कैंसिल करना ही हो तो पहले ही कर दे! बच्चों की सारी तैयारियां धरी रह गई! हमारी उम्मीदों पर पानी फिर गया!
संवाददाता पुरुषोत्तम (बूंदी)