गोला बाजार गोरखपुर 25 दिसम्बर। गोला उपनगर में भा ज पा कार्यकर्ताओ के द्वारा रविवार को अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में बिधिवत मनाया गया ।
प्राप्त बिबरण के अनुसार गोला उपनगर के वार्ड नम्बर 18 में नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार उमर व सभासद दल नेता अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में भा ज पा कार्यकर्ताओ द्वारा मा अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यर्पण कर उनका जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में याद किया गया। द्वय नेताओ ने कहा कि अपने कार्यकाल में माननीय अटल जी ने नदियों से नदियों को जोड़ने की योजना चलाई थी ।जिससे पूरा देश लाभान्वित हुआ था।
इस अवसर सत्यब्रत तिवारी रामपूरन गुप्ता बिकास कसौधन सीताराम साहनी बहादुर मौर्य विकाश जायसवाल विशाल गुप्ता बीरू चौरसिया अजय वर्मा रामनारायण श्याम सुंदर राकेश वर्मा सहित अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।
इंडियन टीवी न्यूज सुरजदीप मण्डल ब्यूरो गोरखपुर।