इंडियन टीवी न्यूज के अनिल दिनेशवर जब अपनी यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश राज्य के जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाली केवलारी विधानसभा व मंडला लोकसभा के एशिया प्रसिद्ध संजय सरोवर बांध पहुँचे तो देखा कि कितनी खराब सड़के हैं और इस एशिया प्रसिद्ध बांध का रख रखाव भी केसी हालत में है चाहे तो पर्यटन विभाग व यहाँ के जनप्रतिनिधि इसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बना सकते हैं लेकिन किसी को इतनी फुर्सत नही की एक एशिया प्रसिद्ध बांध को एक ब्रांड के रूप में विकसित करें ये बड़ी विडंबना रही है इस क्षेत्र की कि यहाँ से बड़े बड़े जमीनी जनप्रतिनिधि हुए लेकिन उनका ध्यान इस एशिया प्रसिद्ध बांध की तरफ कभी क्यों नहीं गया ये एक मंथन का विषय है अगर इसे विश्व स्तर के पर्यटन के रूप में विकसित किया जाता तो स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता व इस क्षेत्र में व्यापार भी बढ़ता जिले की आये दोगुनी हो जाती हम चाहेंगे कि भारत सरकार की नजर इस एशिया प्रसिद्ध संजय सरोवर बाँध पर पड़े ताकि जिला सिवनी भी ब्रांड बन सके।