लोकेशन माखन नगर रिपोर्टर पं तरुण जोशी
माखन नगर: द्वारा संचालित नावँकुर संस्था *बाबई समाज कल्याण एवं योजना समिति के तत्वावधान में गनेरा सेक्टर क्रमांक 2 के ग्राम पांजरा खुर्द एवं ग्राम सर्राकेशली में सामुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठ्यक्रम के छात्रों द्वारा अपनी-अपनी प्रयोगशाला में बैठक आयोजित की गई। जिसमे संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी, विकाश खंड अधिकारी नरेंद्र देशमुख, सरपंच गुलाब ठाकुर, नावँकुर संस्था संचालक जितेंद्र मीना, सेक्टर प्रभारी हर्ष तिवारी, मेंटर्स सुरेश यादव, नीरज दुबे, हरीश नामदेव, मुल्लु पाल पांजरा खुर्द की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गोपाल मीना, सचिव अजय मीना, समाजसेवी नारायण मीना, सर्राकेशली प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष रघुवीर राजपूत, सौरभ राजपूत, आदि ग्रामवाशी उपस्थित थे। सर्व प्रथम माँ नर्मदा जी के चित्र की पूजन के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने ग्रामवासियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विकास खण्ड समन्वयक नरेंद्र देशमुख ने जन अभियान परिषद के कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एम एस डब्ल्यू की छात्रा निकिता राजपूत ने किया एवं छात्रा आरती राजपूत ने सभी का आभार माना।