जयसिंहनगर: जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पसौढ़ के उपसरपंच एवं पंचायत के पंचों ने ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक के मनमानी एवं भ्रष्टाचार युक्त आचरण को लेकर अनुविभागीय अधिकारी जयसिंहनगर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जै को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन के माध्यम से पसौढ़ ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पसौढ़ में नियमित सचिव की पदस्थापना की जाए एवं वहां पदस्थ रोजगार सहायक द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जांच की जाए पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रत्येक पंचायतों में ई पंचायत के अंतर्गत सारे उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं परंतु ग्राम पंचायत पसौढ़ में ई पंचायत के नाम पर ठेंगा समझ में आता है बताया जाता है कि पंचायत को मिलने वाले कंप्यूटर एवं अन्य उपकरण रोजगार सहायक द्वारा अन्यत्र रखा दिया गया है एवं पंचायत के सारे कार्य नामित व्यक्ति से कमीशन बतौर कराया जाता है जन प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राम पंचायत पसौढ़ में विगत 3 वर्षों से सचिव के पद पर नियम विरुद्ध तरीके से रोजगार सहायक को रखा गया है उक्त रोजगार सहायक अथवा सहायक सचिव स्थानीय होने के कारण सारे कार्य मनमानी पूर्ण तरीके से करता है हितग्राही मूलक योजनाओं में रोजगार सहायक द्वारा मनमानी पूर्ण तरीके से अपने व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है उसके एवज में उनसे राशि ली जाती है रोजगार सहायक के तानाशाही पूर्ण रवैया के कारण पूरा ग्राम पंचायत त्रस्त है ग्राम पंचायत के निर्वाचन को लगभग 1 वर्ष होने को है परंतु आज तक ग्राम पंचायत की एक बैठक भी नहीं कराई गई जिससे हितग्राही मूलक कार्यों का निपटारा नहीं हो पाया उक्त रोजगार सहायक अपने आप को पूर्व मंत्री का खासम खास कहकर अधिकारियों पर धौंस जमा कर मनमानी पूर्ण तरीके से कार्य करता है पूर्व में रोजगार सहायक रोजगार सहायक रहते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर लगभग 1 वर्षों तक कार्य करता रहा शासन के करिंदे अनदेखी करके रोजगार सहायक के विरुद्ध कार्यवाही ना कर सके ग्राम वासियों ने अनुविभागीय अधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि उक्त रोजगार सहायक के विरुद्ध जांच करके कठोर कार्यवाही किया जाए एवं ग्राम पंचायत पसौढ़ को पूर्ण कालिक सचिव उपलब्ध कराया जाए
इंडियन टीवी न्यूज के लिए शहडोल से ब्यूरो चीफ बीके तिवारी