ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कार्यकर्ताओं संग विधायक ने हीरा बेन को श्रद्धांजलि अर्पित की…..

```

गोरखपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्यनीय माता जी के निधन पर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्रद्धॉंजलि अर्पित की ,इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि हर बेटे के लिए उसकी माँ उसको गढ़ने वाली भगवान होती है । ऐसे में आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गड़ने वाली उनकी भगवान दुनिया से विदा हो गई हम प्रार्थना करते है कि ईश्वर माता हीरा बेन की आत्मा को शांति और प्रधानमंत्री जी को धैर्य और शक्ति प्रदान करे । श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से .. मंडल अध्यक्ष अखंड शाही , कमलेश पटेल, महेश उमर ,दुर्गेश मिश्रा ,राजकुमार निगम, भगवान यादव, श्रीकान्त सोनी,सुरेश उमर, अष्टभुजा सिंह, पप्पू निषाद , संजय सोनकर ,दीपक शर्मा, अंकित पटेल, राणा सिंह, विजय प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

इंडियन टीवी न्यूज सुरजदीप मण्डल ब्यूरो गोरखपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *