संवाददाता अंकित दुबे
अगर आप भी केंद्र सरकार की तरफ से संचालित की जाने वाली ‘फ्री राशन योजना’ (Free Ration Yojana) का फायदा लेते हैं तो यह खबर आपके काम की है. पिछले दिनों सरकार ने राशन कार्ड धारकों को नए साल का बड़ा तोहफा देते हुए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की अवधि को एक साल के लिए बढ़ाया था. PMGKAY के तहत पहले 31 दिसंबर 2022 तक मुफ्त अनाज मिलना था. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 तक कर दिया गया है.