ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के महत्वपूर्ण बैठक

```

महराजगंज: भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह अप्पू रहे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह अप्पू ने कहा कि आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने वाले कार्यक्रम को इस बार भारतीय जनता युवा मोर्चा “यंग इंडिया रन” के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एकत्रित होकर मनोयोग के साथ कार्य करना होगा । जिसके लिए सभी लोगों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग देना अनिवार्य है । क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष में युवा मोर्चा यंग इंडिया रन का कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है इस कार्यक्रम में जिले के सभी युवा करीब 400 युवा 5 किलो मीटर दौड़ करेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कर रहे युवाओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार भी देगी प्रथम पुरस्कार 21000 द्वितीय पुरस्कार 11000 पुरस्कार 5100 कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बलराम दुबे जी ने बताया कि जिले के सभी युवा सभी विद्यालय इंटर कॉलेज से युवा प्रतिभाग करेंगे समय से रजिस्ट्रेशन कराने की व्यवस्था भी की जाएगी,। बैठक में सत्यम चौबे सूरज पांडे राजेश यादव मंजेश यादव सूरज मद्धेशिया पंकज कुमार जगदीश कुशवाहा मौजूद रहे

जिला संवाददाता महराजगंज अरविन्द पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *