ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

घोर लापरवाही बरतने पर सीईओ मानपुर को नोटिस,समय और उचित जबाव नही देने पर होगी कार्यवाही

```

रिपोर्टर विजय कुमार यादव

उमरिया/मानपुर जिले जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में प्रधानमंत्री आवास योजना अपेक्षित प्रगति नही होने और सीईओ मानपुर के द्वारा मामले में घोर लापरवाही बरतने और अपने कर्तव्य के प्रति जबाबदारी नही समझने के कारण जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ईला तिवारी ने सीईओ जनपद मानपुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 5 दिन के भीतर जबाव मांगा है।
जिला पंचायत के द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जनपद मानपुर में अपेक्षित प्रगति न्यून के कारण सीईओ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला को बिंदु 1 से लेकर 7 के जबाव 5 दिनों के भीतर आगामी वीडियो कांफ्रेंसिंग 9 जनवरी 2023 को उपस्थित होकर अपना जबाव प्रस्तुत करें। नोटिस में यह भी उल्लेख है कि आपका जबाव समयावधि के भीतर और समाधान कारक नही पाए जाने पर आपके विरुद्ध मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के विहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *