अररिया: व्यवहार न्यायालय अररिया के एडीजे सह स्पेशल एक्साइज 02 न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह ने शनिवार को विदेशी शराब 1033 लीटर बरामदगी मामला प्रमाणित होने पर तेलंगाना रंगा रेड्डी जिला के मनखाल के रहने वाले ट्रक ड्राइवर आरोपी प्रसाद चौधरी पिता कृष्णा मूर्ति को 05 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए आर्थिक दंड के रूप में एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है. जुर्माना की राशि जमा नहीं होने पर छह माह का साधारण कारावास की सजा भुगतने का भी आदेश जारी किया गया है. न्यायधीश श्री सिंह ने यह सजा उत्पाद स्पेशल 1036/2022 में सुनाया है. बचाव पक्ष से अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने कम से कम सजा देने की गुहार लगायी है.
रिपोर्टर अखिलेश विश्वास। मदनपुर अररिया बिहार