संवाददाता पीयूष तनेज़ा की रिपोर्ट
रयात -बाहरा यूनिवर्सिटी में लोहड़ी का त्योहार पूरे जोश, आनंद और बधाईंयों के माहौल में नए बने ओपन एयर थीएटर में मनाया गया।
इस लोहड़ी के त्योहार मौके रयात -बाहरा ग्रुप के चेयरमैन और रयात -बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर स. गुरविन्दर सिंह बाहरा और रयात -बाहरा यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. डा. परविन्दर सिंह ने लोहड़ी जला कर प्रोगराम की शुरुआत की। इसी दौरान चांसलर स. गुरविन्दर सिंह बाहरा की ओर से कैंपस में नए बने ओपन एयर थीएटर का उद्घाटन भी किया गया।
लोहड़ी के इस मौके पर संस्कृतिक प्रोगराम भी पेश किया गया,जिस दौरान छात्राओं की तरफ से पंजाबी बोलियों के साथ पेश किये गए गिद्दे के साथ माहौल को ओर भी रंगमय बना दिया।
इस मौके स. गुरविन्दर सिंह बाहरा ने समूह टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ के इलावा विद्यार्थियों को लोहड़ी की बधाई दी और कहा कि परमात्मा सभी लड़कियों को वह सभी खुशियाँ दे ,जिस के साथ वह अपने जीवन का लक्ष्य जल्दी से जल्दी प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि समाज में लड़कों की तरह लड़कियों को भी बराबर का दर्जा देने की ज़रूरत है। यदि मौका दिया जाये तो समाज में लड़कियाँ भी अपनी प्रतिभा, कला और कुशलता दिखा सकतीं हैं।
इस मौके वाईस -चांसलर प्रो. डा. परविन्दर सिंह ने संबोधन करते कहा कि लोहड़ी पंजाब का एक प्रसिद्ध त्योहार है, जो पंजाब की प्रमुख फसलों के साथ जुड़ा हुआ है। इस लिए लोग लोहड़ी के त्योहार को खाने पीने के त्योहार के तौर पर ओर ज्यादा महत्व देते हैं।
इस मौके विद्यार्थियों को मूँगफली,रेवढी और गज्चक आदि भी बाँटे गए। इस मौके अन्य के इलावा समूह कालेजों के डीन ,डायरैक्टर और फेकल्टी मैंबर भी मौजूद रहे।