शासकीय सी एम राइज मॉडल स्कूल खनियांधाना में विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें समस्त शिक्षकों सहित छात्रों ने सूर्य सामूहिक नमस्कार में भाग लिया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन भी सुना गया। साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार खनियांधाना के सहयोग से स्कूल में युवा दिवस पर कार्यक्रम भी करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री नारायण दास अवधिया, श्री पुष्पेन्द्र रजक, श्री मिथुन साहू, श्री रोहित झाँ
उपस्थित रहे। विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर हमें चलना चाहिए क्योंकि वह देशहित की बात करते थे। ऐसा पुष्पेन्द्र जी ने छात्रों को बताया और कहा कि हमें साहित्य का अध्ययन करते रहना चाहिए जिससे हम सदा ऊर्जावान बने रहें। श्री अवधिया जी ने गायत्री मन्त्र उच्चारण के साथ ही अपने वक्तव्य में छात्रों से संस्कारवान बनने की अपील की। कार्यक्रम में तात्कालिक भाषण रखा गया जिसमें श्री हंसराज कक्षा 9 प्रथम, शैलेन्द्र सिंह सोलंकी कक्षा 11 द्वितीय तथा कु. शिवा सोनी कक्षा 7 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शाला में निबंध लेखन प्रतियोगिता जिसका विषय- स्वामी विवेकानंद के दृष्टिकोण भारतीय समाज में जाती व्यवस्था करवाई गई जिसमें प्रथम स्थान कुमारी दिशा जैन ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में महक सैन प्रथम रहीं।सभी को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण किए गए, शिक्षकों द्वारा भी अपने विचार रखे गए जिनमे श्री टेकचंद जैन प्राचार्य,श्री मोहन सोनी, श्री जगदीश साहू, श्री कृपान सिंह कुशवाह, उमाशंकर जी, अशोक जाटव, अमोल सिंह, श्री हरीराम रजक, राकेश पुरोहित विशेष रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजीव जैन सर ने किया,श्री मुकेश यादव जी ने आभार व्यक्त करते हुए शाला के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्यों का उल्लेख किया, और कहा कि हम स्कूल को उचाईयों के शिखर पर ले जाने हेतु दृढ संकल्पित हैं।कार्यक्रम के अंत में गायत्री परिवार खनियांधाना के द्वारा पुस्तकों की स्टॉल लगाई गई। छात्रों के साथ ही 1100/ रुपए की पुस्तकें श्री मोहन सोनी द्वारा स्कूल की लाइब्रेरी हेतु क्रय कर भेंट की गई।
खनियाधाना संवाददाता आरती झा