रिपोर्ट :-उपेंद्र कुमार गौतम
रायसेन में मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह:वाहन चालकों को किया जागरूक, यातायात के बताए नियम ट्रैफिक पुलिस अफसर बोले घर कोई आपका इंतजार कर रहा हैदुर्घटना से देर भली
रायसेन।11 जनवरी से शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज चौथे दिन यातायात पुलिस ने भारी वाहन चालकों और ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सुरक्षित यातायात करने के नियम बताए।
होंगे अलग अलग कई कार्यक्रम…..
जिला ट्रैफिक प्रभारी दिनेश मर्सकोलेएएसआई जसवंत शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सातों दिन विभिन्न जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसत विशेष तौर पर एक शिविर आयोजित किया। जिसमें उन्हें सुरक्षित यातायात के नियम बताए यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। नाबालिग को वाहन न चलाने दें। चार पहिया वाहन पर यात्रा करते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करें। यातायात थाना प्रभारी आशीष राय ने बताया कि सड़क हादसों में हर साल सैकड़ों की तादाद में लोगों की मौत होती है। उन्हें रोकने के उद्देश्य से और उन्हें सुरक्षित चलने के लिए नियमों की जानकारी दी जाती है।
[गौहरगंज में निकाली दो पहिया बाइक रैली वाहन चालकों को दिया संदेश…..
गौहरगंज थाना प्रभारी आरके चौधरी के नेतृत्व में दो पहिया वाहन रैली निकाली।साथ ही मोटरसाइकिल चालको को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।