रिपोर्ट :-उपेंद्र कुमार गौतम
रायसेन नगर के सभी 18 वार्डों का कचरा भोपाल रायसेन रोड पर किले के समीप वार्ड न 18 मे फेका जाता है जहां कुछ दूर आगे एक आंगनवाड़ी केंद्र भी है जहाँ कई छोटे छोटे बच्चे पढ़ने आते है तथा वार्ड के लोगो को इसी कचरे से होते हुए अपने घर जाना पड़ता है नगर पालिका रायसेन ने कुछ समय पहले यहाँ पर कचरे को नष्ट करने के लिए कुछ मशीने भी लगवाई थी यहां पर नगर पालिका का कोई स्टाफ ड्यूटी पर भी नहीं रहता है ओर न ही अभी तक मशीने चालू हो सकी है जिस कारण रायसेन नगर का सारा कचरा वहीं पर पड़ा हुआ है उस कचरे को मवेशी खाते हैं कचरे में पॉलिथीन तथा कई विषैली वस्तुएं होती हैं जिन्हें मवेशी खाते हैं इन वेशेली वस्तु के कारण मवेशियों की जान को खतरा बना रहता है|