रिपोर्टर- ऋषि उमंग विश्वकर्मा
हिन्द महासागर कुम्हारी स्टेडियम में स्वर्गीय संतोष कुमार जैन शिक्षक की पुण्य स्मृति में उनके परिवार द्वारा क्रिकेट के महाकुम्भ टूर्नामेंट का आयोजन 21 दिसम्बर से किया गया था। समाजसेवी अभिषेक जैन एवं मित्रमंडली द्वारा आयोजन किया जा रहा था। जिसमें दर्शकों को क्रिकेट खेलने आई कई दिग्गज टीमों के बड़े-बड़े मुकाबले देखने को मिले, दर्शकों ने भरपूर क्रिकेट खेल का आनन्द लिया। क्रिकेट का महाकुम्भ टूर्नामेंट 16-16 ओवर का रखा गया था। जिसमें मकर संक्रांति, दिन रविवार 15 जनवरी 2023 को फाइनल मैच में राजपूत इलेवन हटा एवं विकास इलेवन कुम्हारी का आमना-सामना रहा। विकास इलेवन प्रथम पारी में खेल के मैदान में बेटिंक करने उतरी। विकास इलेवन निर्धारित 16 ओवर के मैच में 15.4 ओवर में 180 रन के साथ ही पूरी टीम के साथ ऑल आउट हो गई। उसके बाद दूसरे चरण में उतरी राजपूत इलेवन टीम 181 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी और 15 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर 183 रन के साथ शानदार जीत हासिल की। जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुये बल्लेबाज लखन ने शतक पूरी की और विकास इलेवन को करारी शिकस्त दी।
क्रिकेट टूर्नामेंट में आये मुख्य अतिथि रहे पण्डित मनु मिश्रा जिला अध्यक्ष कॉंग्रेस कमेटी दमोह, डॉ. चन्दन सिंह लोधी जिला पंचायत सदस्य कुम्हारी, भगवान दास चौधरी, प्रदीप खटीक, साहिल ठाकुर, रंजना जैन सरपंच कुलुआ, अरविंद जैन उपसरपंच कुम्हारी, राजा ताम्रकार, अतीक खान, देवी सिंह पूर्व सरपंच कुम्हारी एवं अन्य।
इन्हीं सब की उपस्थिति में विजेता टीम राजपूत इलेवन के कप्तान रवि राजपूत को 61 हजार नगद एवं ट्रॉफ़ी दी गई और उपविजेता टीम विकास इलेवन के कप्तान विकास यादव को 21 हजार नगद एवं शील्ड दी गई।