पुरुष मे थोड़ी पशुता भी होती है और पुरुष इसे चाह कर भी दबा नहीं सकता इसी पशुता को कलयुगी पुरुष पुरुषार्थ कहते हैँ, परन्तु यदि बात की जाय विकास क्रम की तो इसमें पुरुष महिलाओ से पीछे हैँ जिस दिन पुरुष पूर्ण विकास को प्राप्त कर लेगा वह भी स्त्री ही हो जाएगा वत्सल्य, प्रेम, दया, सहिष्णुता, कोमलता, दया, साहस यही स्त्रियों के गुण हैँ और सम्पूर्ण श्रष्टि इन्ही गुणों पर थमी है और ये सारे स्त्रियों के ही गुण हैँ, पर आज ये राम के भक्त, रहीम के बंदे करते हैं फरेब के धंधे, इतने ये मक्कार ये अंधे देख लिए इनके भी फंडे आज का पुरुष जो मर्द का तमगा लगाए घूम रहा है क्या वास्तव मे एक मर्द या पूर्ण पुरुष है यह विचारणीय हैl
पूर्वजों एवं बुजुर्गो ने कहा है की
*नारी निंदा ना करो, नारी नर की खान
नारी से नर होत हैं, ध्रुव प्रहलाद और राम
यत्र नार्यस्त पूज्यनते, रमनते तत्र देवतः
शिवराज सरकार के सुशासन मे नारी पर अत्याचार अब आम हो गया है कभी 11 वर्ष की कन्या का देहिक शोषण होता है कभी 3 वर्ष की कन्या का अपहरण फिर बलात्कार l मध्य प्रदेश मे रोज छली जाती हैं द्रोपदी रोज होता है चीर हरण जिम्मेदार कौन है?
आर्यवर्त आज का भारत ऐसी परम पुनीत भूमि है की यहां कन्या को देवी मानकर उसकी पूजा होती है, ये राम की कर्मभूमि, रहीम की कर्मभूमि है जहाँ गुरुनानक जैसे संत हुए तो ईशा मसीह जैसे त्यागी जन्म लिए कहीं पैगंबर हजरत मुहम्मद हैं, तो कही बांसुरी धारी कृष्ण हैं l अनेकता मे एकता पिरोए ये वंदन भूमि भारत भूमि कहलाती है यहां धर्म या मजहब कोई भी हो सभी एक ही पाठ पढ़ाते हैं की नारी का सम्मान करो क्युकी नारी जननी है l इसे ने राम को जन्म दिया है इसी से हनुमान तो इसी से नानक जी तो इसी से मुहम्मद साहब इसलिये इसका सम्मान आवश्यक है
लेकिन अगर बात की जाए रीवा की तो रीवा का हाल इस मामले मे भी बुरा ही है ताजा मामला रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र का है जहाँ राशन लेने गयी एक असहाय अबला को सेल्स मैन ने सरेराह पीट डाला l पुलिस द्वारा मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है
रीवा जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान का है जहाँ सेल्समैन ने महिला के साथ खुलेआम मारपीट कर डाली मामले में पुलिस ने की एफ आई आर दर्ज|
रिपोर्टर राजीव तिवारी