शेरकोट। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भनोटी के निवासी इसरत पुत्र निसार अहमद के मुर्गी फ़ार्म में अज्ञात कारणों से लगी भयंकर आग जिसमे मुर्गी फ़ार्म जलकर राख हो गया मुर्गी फ़ार्म में लगभग 1500 मुर्गी के बच्चे जल कर राख हो गए।
मुर्गी फार्म संचालन इसरत के मुताबिक रोज की भांति वह अपने घर गांव भनोटी में सो रहे थे
फार्म पर चौकीदार समीर पुत्र मकसूद निवासी ग्राम भनोटी थे मंगलवार सुबह लगभग 5.30 बजे चौकीदार समीर की कॉल आई कि फार्म पर आग लग गई है तभी इसरत ने फार्म पर जाकर देखा तो सब कुछ जलकर राख हो गया था बचा हुआ कुछ सामान को बचाने हेतु सहायता हेतु आए कई व्यक्तियो की मदद से इशरत ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया मुर्गी फार्म स्वामी द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि हीट वाली भट्टी में गैस बनने के कारण ढक्कन खुलने से शायद ये हादसा हुआ हो जिसमे लगभग साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान बताया गया है मुर्गी फार्म में लगी आग की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी गई।
बिजनोर से ब्यूरो रिपोर्ट मयंकयादव