???? बड़ी खबर????
X-RAY रिपोर्ट चाहिए तो स्मार्ट फोन लाओ
सतना से महेंद्र गौतम ब्यूरो चीफ
सतना जिला अस्पताल स्मार्ट सिटी होने के बाद भी
प्रदेश के इकलौते नेशनल क्वालिटी एस्योरेन्स स्टैंडर्ड्स (NQAS) केटेगरी के सतना जिला अस्पताल के गुणवत्ता की खुली पोल। यहाँ मरीजों को एक्सरे रिपोर्ट लेने के लिए स्मार्ट फोन लाना पड़ता है, अगर स्मार्ट फोन नही है तो आपको एक्सरे रिपोर्ट नही मिलेगी, जिला अस्पताल की इस अव्यवस्था के कारण सबसे ज्यादा गरीब मरीज परेशान हो रहें है जिनके पास स्मार्ट फोन नही है। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण महीनों से एक्सरे फिल्म खत्म होने के कारण मरीज को उनके स्मार्ट फोन में एक्सरे की कम्प्यूटर से फोटो खींच मरीजों को दी जा रही, कम्प्यूटर से खींची गयी फ़ोटो में न तो क्लियरटी रहती है न ही गुणवत्ता, फिर भी मरीजों से पैसे लेने के बाद भी X-RAY के नाम पर हो रही खानापूर्ति मरीजों से हो रहा खिलवाड़।
