जनपद फतेहपुर न्यूज़।
दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।
पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराए जाने पर करें सहयोग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
गिरिराज शुक्ला
बिंदकी फतेहपुर।आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ एक आवश्यक बैठक की जिस में मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने कहा कि होने वाले पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में सभी लोग सहयोग करें शांति की व्यवस्था बनाए रखें और जो भी आवश्यक दिशा निर्देश लगातार दिए जा रहे उनका अनुपालन करें
जाफराबाद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सभी लोगों से बार-बार कहा जा रहा है कि जिन लोगों के पास लाइसेंसी असलहा है उन्हें जमा कर दें इसके बावजूद किसी ने असले नहीं जमा किए तो निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जा सकती है उन्होंने कहा कि मतदान पूरी तरह से स्वतंत्र प्रक्रिया है किसी के दबाव में आकर मतदान मत करें अपने विवेक का इस्तेमाल कर ही मतदान करें इस मौके पर सब इंस्पेक्टर मान सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान बहुत प्रकार के प्रलोभन दिए जाते हैं लेकिन किसी के प्रलोभन में ना पड़े शराब पैसे के लालच में ना पड़े और पूरी तरह से स्वतंत्र होकर मतदान करने का काम करें ताकि लोकतंत्र की प्रक्रिया स्पष्ट और साफ-सुथरी बनी रहे इस मौके पर सब इंस्पेक्टर अकील अहमद ने कहा कि आगामी समय में होली का भी त्यौहार आ रहा है जिसको भी देखते हुए सभी लोग आपसी भाईचारा प्रेम भाव से होली का त्यौहार मनाने का काम करें सूखे रंगों का प्रयोग करें त्यौहार आपसी प्रेमभाव को बढ़ाता है और निश्चित रूप से होली का त्यौहार भी यही कुछ अमित संदेश देता है इसलिए होली का त्यौहार परंपरागत ढंग से हर्ष पूर्ण ढंग से लेकिन आपसी भाईचारा और प्रेम भावना से मनाने का काम करें इस मौके पर लेखपाल अजीत उराव प्रधान प्रतिनिधि पिंटू उर्फ राहुल के अलावा नीरज तिवारी रामकरण यादव रामखेलावन मिठाई लाल कुशवाहा पिंटू सिंह कछवाह रामसेवक लाखन सिंह चंद्र भूषण राजू दुबे सोहन लाल कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
