रिपोर्टर- गुनेश नागेश्वर
किरणापुर/जनपद पंचायत किरणापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कि नहीं में आनंद उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन किन्ही के सोसाइटी प्रांगण में 20 जनवरी दिन शुक्रवार 2023 को आनंद उत्सव का किया गया आयोजनl जहां समूह स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, आनंद उत्सव में पड़ोसी ग्राम पंचायत कंडराकला, ग्राम पंचायत जामड़ी मेटा के प्राथमिक शाला के बच्चों ने दौड़ में भाग लिया और ग्राम पंचायत किन्ही के सेंट मैथ्यू स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल, शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल किन्ही , के बच्चों ने अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया l आनंद उत्सव में प्रमुख रूप से स्थानीय तौर पर प्रचलित परंपरागत खेलकूद ,वालीबॉल ,कबड्डी खो खो, बोरा दौड़, चम्मच दौड़, रस्सी दौड़, कुर्सी दौड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, भजन , नृत्य , हाथी का आयोजन हुआ l जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l. मुख्य अतिथि, श्रीमती सरिता उइके (जनपद सदस्य जनपद पंचायत किरणापुर), श्रीमती, अनीता /दयानंदवाले(ग्राम पंचायत किन्ही), श्रीमान, नोहर लाल बागड़े,(ग्राम पंचायत कंडरा कला), एवं समस्त स्कूल के स्टाफ के माध्यम से फीता काटकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, राज्य सरकार के आदेश अनुसार आनंद उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चे के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इस आनंद उत्सव के दौरान बच्चों एवं युवाओं का उत्साह वर्धन भी किया गया एवं पोषण स्वरूप पुरस्कृत, एवं स्मृति छिन्ह बच्चों एवं युवाओं को वितरित किए गए|