शुक्लागंज, क्षेत्र मे गंगा नदी तट पर काफी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिला हिन्दू धर्म मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या का काफी महत्व है। इस बार मौनी अमावस्या 21 जनवरी को पड़ी है । मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही शनिवार को अमावस्या पड़ने से शनिचरी अमावस्या भी कहते है।इस दिन मौन रहकर स्नान दान और जप तप किया जाता है। इस दिन प्रयागराज में शाही स्नान भी किया जाएगा पंडित श्रीकांत तिवारी का कहना है कि मौनी अमावस्या की तिथि पर गंगा स्नान व दान पुण्य जप तप काफी महत्व है।इस अमावस्या को मौनी रह कर साधू संतो की तरफ चुप रहकर और मन को शांति करके घ्यान साधना व पूजा पाठ करना अति उत्तम माना जाता है। क्योंकि पुराणों मे बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर किया गया जप तप व दान पुण्य से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते है। इस दिन धर्म के काम करने से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इंडियन टीवी न्यूज बबलू सविता डिस्टिक रिपोर्टर शुक्लागंज उन्नाव