कस्बे के तसींग रोड पर एक निजी स्कूल की बस में करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर घुस गए और चालक की कनपटी पर पिस्टल लगा कर शिक्षक के साथ मारपीट की।प्राप्त जानकारी अनुसार बहरोड़ क्षेत्र के एक निजी स्कूल की बस शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कस्बे के तसींग रोड पर रामनगर के पास बस बच्चों को उतारने के लिए रुकी उसी दौरान आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश हाथों में हथियार लेकर बस में प्रवेश कर गए और बस चालक की कनपटी पर पिस्टल लगा दी तथा एक शिक्षक के साथ मारपीट करने लग गए तथा शिक्षक को धमकी दी कि अगर पुलिस थाने में गया तो उसे जान से मार देंगे।वहीं निजी स्कूल के शिक्षक ने बताया कि गुरुवार को स्कूल के कुछ लड़के बदमाशी कर रहे थे।जिस पर शिक्षक ने लड़को को धमकाया था।जिसके बाद स्कूली लड़को ने शिक्षक को स्कूल में धमकी दी थी।ऐसे में शिक्षक ने तीन चार स्कूल के 12 वीं क्लास में पढ़ने वाले लड़को पर शक जाहिर किया है।घटना को लेकर शिक्षक ने बहरोड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने को लेकर रिपोर्ट दी है।
मारपीट व धमकी देकर बाइक से भागे सभी बदमाश
निजी स्कूल के शिक्षक ने बताया कि बस में हथियार लेकर घुसे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश मारपीट व धमकी देने के बाद बाइको पर बैठकर मौके से भाग गए।
बस में बैठे हुए थे 15-20 बच्चें घटना के समय स्कूली बस में 15-20 बच्चें बैठे हुए थे।नकाबपोश बदमाशों द्वारा बस चालक की कनपटी पर पिस्टल लगाने तथा शिक्षक के साथ मारपीट की घटना से स्कूली बच्चे भी सहम गए।