रिपोर्ट:-उपेंद्र कुमार गौतम
रायसेन तपोस्थली आमचौका धाम बर्रुखार रविवार से एक कुंडीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा भंडारे का आयोजन शुरू महिलाओं कन्याओं और पुरुषों ने निकाली कलश यात्रा ग्रामीणों ने फूल बरसाकर कलश यात्रा का किया जोरदार स्वागत
रायसेन। तपोभूमि आमचौका धाम श्री राम जानकी दरबार हनुमान जी भोलेनाथ मंदिर में रविवार 22 जनवरी से एक कुंड़ीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ एवं श्री राम कथा कलश यात्रा और भंडारे के साथ शुरू हुआ । रविवार को दोपहर 12 बजे आमचौका धाम मंदिर से लेकर बर्रूखार तक ढोलनगाड़ों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई ।महिलाएं कन्याएं सिर पर कलश रखकर भजन गाती हुई शामिल हुई ।बर्रुखार से भव्य वापस तपोभूमि आमचौका धाम पहुंची। यहां पर कलश यात्रा का समापन किया गया ।मंदिर के पुजारी जगदीश दास त्यागी ने बताया कि श्री तूनीवाले दादाजी की असीम कृपा से ग्राम बुखार आम चौका धाम पर यह धार्मिक हो रहा है चश्मा आचार्य पंडित सुरेश कुमार चौबे श्री राम नगर कॉलोनी भोपाल ,पंडित भंवर लाल शर्मा शास्त्री कथा वाचक श्री राम कथा का वाचन करेंगे ।एक कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम सुबह 8 से दोपहर 12 तक होगा ।दोपहर 3 शाम 5 बजे तक श्री राम कथा का वाचन किया जाएगा रविवार को मंडप प्रवेश एवं भगवान गणेश जी की पूजन होगी ।सोमवार 23 जनवरी को एक कुंडीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ में अग्नि प्रवेश और देवी-देवताओं का आव्हान किया जाएगा ।24 जनवरी मंगलवार को जला दिवास मूर्ति का पुष्पादिवास फला दिवास होगा ।25 जनवरी बुधवार को अन्ना दिवास एवं ग्राम बर्रुखार भृमण होगा ।26 जनवरी गुरुवार को हवन वेदी की पूजन हवन की प्रतिष्ठा कराई जाएगी शुक्रवार 27 जनवरी को पूजन हवन में महाआरती होगी ।शनिवार 28 जनवरी को हवन की पूर्णाहुति होगी एवं महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा ।मन्दिर के पुजारी जगदीश दास त्यागी महाराज ने क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता से एक कुंडीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ और संगीतमयी रामकथा में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने का अनुरोध किया है।