हरिद्वार जिला जेल में रामलीला मंचन में वानर का पात्र अदा कर रहें दो कैदी फरार:
कहावत है कि पात्र चाहे जितना अच्छा हो व्यक्ति का मन और कर्म नहीं बदल सकता यही हुआ हरिद्वार जिला जेल में हर बर्ष की भांति इस बार भी जिला जेल में रामलीला का आयोजन किया गया था . रामलीला शुरू हुई. वानर बन सीता माता को खोजने का रोल दो क़ैदी कर रहे थे. दोनों माता सीता की खोज में निकले और वापस ही नहीं लौटे.
बाद में पता चला कि वानर बने दोनों क़ैदी बाउंड्री फांद कर फरार हो लिए. एक हत्या और दूसरा अपहरण के मामले में बंद था. प्रशासन को जैसे ही पता चला कि वानर का पात्र निभा रहे दोनों कैदी फरार हो गये हड़कंप मच गया
अब उनकी तलाश हो रही. ।
अनिल कुमार ओझा
ब्यूरो चीफ
जिला -जालौन
उरई (उ.प्र.)