देवरी रायसेन संवाददाता मंगल सिंह चौधरी
ब्यूरो रिपोर्ट-प्रशांत जोशी देवरी
देवरी-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाख दावे करे महिलाओं और भांजी यो की सुरक्षा को लेकर वंही वह मंच से खुलकर बुलडोजर चलवाने की बात करते हो लेकिन रायसेन जिले के देवरी ग्राम थाला में गणतंत्र दिवस के दिन जो शर्मनाक घटना हुई उसे देखने के बाद उनके कथनी और करनी की कलई खुलती नजर आ रही है पूरा मामला है रायसेन जिले के अंतर्गत आने वाले थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम थाला में हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस का समारोह चल रहा था ।इस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जा रही थी ।तभी अचानक मंच पर ग्राम के ही दो असमाजिक तत्व पहुँच गए जिन्होंने छात्राओ से अश्लील हरकत की ।उक्त मामले को लेकर छात्रा ए थाना देवरी पहुँची जंहा संतोष जनक एफ आई आर न लिखे जाने से छात्र-छात्राएं नेशनल हाइवे पर उतकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया वंही छात्र-छात्राओं के द्वारा पुलिस हाय हाय एवं शिवराज मामा शर्म करो और हाय हाय के नारे लगाए गए।वंही एस डी ओ पी राजीव जांगले और एस डी एम मुकेश सिंह की समझाईश के बाद जाम खुलवाया गया।वंही एस डी ओ पी राजीव जांगले ने बताया की दो आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर ली गई है जिसमे एक आरोपी नावलिक है।इस मामले की जांच की जा रही है ।