बून्दी: रविवार को भगवान श्री देवनारायण के 1111 अवतरण दिवस पर बूंदी जिले क्षेत्र के सभी गुर्जर समुदाय के महिला पुरुष गणमान्य लोगों द्वारा शोभायात्रा के रूप में देवपुरा देवनारायण की मूर्ति को बग्गी में बिठाकर मंदिर से शुरू होकर सर्किट हाउस, अहिंसा सर्किल, बाजार मुख्य मार्गो से होती हुई बाईपास देवनारायण मंदिर तक पहुंचे! तथा गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष देवलाल चांदना का भी लोगो ने जगह-जगह पर फूल मालाओं से बाजारों में स्वागत किया! जिलाध्यक्ष ने बताया के करो ना कॉल के 2 साल बाद यह पहली बार निकल रही है जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे! इस दौरान बीच-बीच में तरह-तरह के घोड़ी नृत्य और कई अन्य कलाओं का प्रदर्शन किया गया! महिला पुरुष डीजे की धुन में नाचते गाते हुए!अति उत्साहित होकर रैली में पैदल चल रहे थे तथा बाजार के मुख्य मार्गों में रैली में चलने वाले सभी लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया! कई लोग घोड़ियों की सवारी करते हुए तथा कई लोग घोड़ी नृत्य करवाते हुए चल रहे थे कुछ बालक बालिकाओं ने घोड़ी पर चढ़कर नृत्य किया! सब अपने-अपने कलाओं का प्रदर्शन किया! दूरदराज क्षेत्रों से लोग हमेशा रैली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं बाजार में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद थी जिससे सुचारू रूप से रैली का आयोजन सफल रहा! बाजार के प्रमुख मार्गों पर पुलिस के जवान तैनात होने से बाजार के आवागमन को सुचारू रूप से जारी रखा तथा किसी को कोई परेशानी नहीं हो इस वजह से कुछ रास्ते डाइवर्ट भी किये! सभी लोग शोभा यात्रा के दौरान बाईपास नारायण मंदिर परिसर में पहुंचने पर वहां पर भोजन प्रसादी वितरण की गई और लोगों ने उसका आनंद लिया!
संवादाता पुरुषोत्तम बूंदी