मेड़ता उपखंड क्षेत्र मे लगातार 10वें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कार्य बहिष्कार जारी है।उपखंड क्षेत्र जारोड़ा,रेण,गंठिया,गगराना,गोटन,मेड़ता रोड़,इंदावड़ सहित पुरे उपखंड की कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी 5 सुत्रीय मांगों को पुरा करने के लिए नागौर सासंद हनुमान बेनिवाल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौपा।ज्ञापन मे बताया गया कि लंबे समय कम मानदेय पर महिला एवं बालविकास विभाग से जुड़ा पुरा कार्य कर रही हैं।ऐसे मे इतने कम मानदेय मे घर चलाना मुश्किल हो रहा है ऐसे मे सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं को नियमित किया जाए|
रिपोर्ट ओमप्रकाश गौड़ ब्यूरो चीफ मेड़ता