अब खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से थाना प्रभारी सुनील लाटा को मानव अधिकार भोपाल में डीएसपी बनाए जाने पर थाना परिसर में स्टॉप द्वारा बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे एसडीओपी सुश्री नम्रता सोधिया, तहसीलदार सुधीर जैन की उपस्तिथि में थाना स्टॉप द्वारा थाना प्रभारी सुनील लाटा को भावभीनी बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में सुनील लाटा को फूल माला, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वही उपस्थित पत्रकारों ने भी थाना प्रभारी सुनील लाटा के डीएसपी बनने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। मुलताई थाना स्टॉप ने थाना प्रभारी सुनील लाटा के साथ काम करते हुए प्राप्त अनुभवो को साझा किया। वही एसडीओपी सुश्री नम्रता सोधिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि थाना प्रभारी सुनील लाटा से उन्हे भी बहुत कुछ सीखने को मिला,उन्हे पुलिसिंग का बहुत अच्छा ज्ञान है। मानव अधिकार भोपाल में डीएसपी बने सुनील लाटा ने बताया कि विगत काफी लंबे समय से बैतूल जिले में अपनी सेवाएं दे रहे हैं,डीएसपी पद पर प्रमोशन होने पर भोपाल जा रहा हूं,जल्दी ही आपके बीच वापस आऊंगा।
ब्यूरो आरिफ पटेल की रिपोर्ट