विद्या शंकर ठाकुर ,ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़, सुपौल बिहार,
युवा कांग्रेस सुपौल के बैनर तले सुपौल महावीर चौक पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं केंद्र में बैठे नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया
कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष चुनचुन कुमार ने कहा कि केंद्र में बैठे मोदी सरकार और उनकी पूरी टीम बार-बार देश के युवाओं नौजवानों छात्रों के साथ सौतेले व्यवहार कर रही है
जिसे देश कभी माफ नहीं करेगी वहीं पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि केंद्र में बैठे बीजेपी सरकार देश के युवाओं के साथ मजदूरों के साथ किसानों के साथ हमेशा से सौतेले व्यवहार करती आई है और तो और यह जो निर्मला सीतारमन जी के द्वारा अंतिम पूर्ण बजट पारित किया गया है
यह एक देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है इसमें ना तो युवाओं को सर जी दिया गया है ना किसानों को ना मजदूरों को और तो और महंगाई पर कोई लगाम लगाने की बात नहीं हुई है
आज पूरा देश देख रहा है जो कांग्रेस के सरकार पर हमेशा से जो भाजपा सरकार आरोप लगा रहे है वहां सरासर निराधार है क्योंकि जितनी महंगाई 70 साल में देश में नहीं बड़ी उतना 8 से 9 साल में भाजपा सरकार ने देश में दिखला दिया और देश को झेलना पड़ रहा है अगर अभिलंब इस सारी बातों पर केंद्र में बैठे भाजपा सरकार विचार नहीं करती है हम लोग चरणबद्ध तरीके से पूरे परदेस में आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
अंकित कुमार झा सरवन कुमार मनोज कुमार राजेश कुमार संतोष कुमार दीपक कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।