आकाशीय बिजली ने ली पिता की जान, 11 वर्षीय पुत्र घायल
दमोह – तेन्दूखेड़ा ब्लाक के तारादेही थानांतर्गत कुतपुरा गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां पर किसान अपने बेल छोड़ने जैसे ही घर से बाहर निकला मंगलवार की सुबह 8 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-की मौत हो गई। वही पुत्र घायल बताया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार
तेंदूखेड़ा ब्लाक के ग्राम कुतपुरा में सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली ओर तेज गरज चमक के साथ बारिश के दौरान कुतपुरा निवासी कल्लू पिता धनीराम उम्र 45 वर्ष घर के वारे में बंधे बैल छोड़ने गया था इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई वही उसका पुत्र 11 वर्षीय गोविंद यादव घायल है जिसको उपचार के लिए दमोह जिला चिकित्सालय भेजा गया आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत पुत्र के घायल होने क्षेत्र में शोक लहर फैल गई है।
ब्यूरो चीफ- लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश
