अजब एमपी की गजब कहानी,,,
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पेंशन प्राप्त करने वाले जिंदा पति पत्नी को किया मृत घोषित,,,
राजगढ़ जिले के ब्यावरा जनपद पंचायत का कारनामा
पीड़ित बुजुर्ग ने ब्यावरा एसडीएम को लगाई न्याय की गुहार
राजगढ़ मध्यप्रदेश से रामबाबु चौहान की रिपोर्ट
आज हम आपको अजब एमपी की गजब कहानी बताने जा रहे हैं जहां मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा जनपद पंचायत में पेंशन योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, आवास योजना इत्यादि में राशि लेकर काम करने के लिए मशहूर ब्यावरा जनपत पंचायत का एक और कारनामा सामने आया है। यहां के कर्मचारियों ने पेंशन योजना के पोर्टल पर जीवित दोनों पति-पत्नी के मृत घोषित कर डाला।
मामला ब्यावरा जनपद पंचायत के द्वारा पेंशन प्राप्त करने वाले एक बुजुर्ग पति पत्नी को मृत घोषित कर उनकी पेंशन बंद कर दी करीब 4 माह से पेंशन नहीं मिलने के बाद जब बुजुर्ग बद्रीलाल सोंधिया जनपद पंचायत ब्यावरा पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें दोनों पति-पत्नी के मृत होने की बात कह कर पेंशन बंद करना बताया बद्रीलाल सोंधिया ने ब्यावरा एसडीएम निधि सिंह के समक्ष आवेदन देकर अपनी समस्या बताई है पीड़ित बैलास निवासी बद्रीलाल ने बताया कि दोनों पति पत्नी को करीब 4 माह से पेंशन नहीं मिल पाई है उन्हें 15 नंबर 2020 को पोर्टल पर दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया है जिसके बाद उनकी पेंशन बंद कर दी गई है ।
बाइट :- बद्री लाल सोधिंया, ब्यावरा .
बाइट :-निधि सिंह, SDM, ब्यावरा.
