जनपद फतेहपुर न्यूज़।
दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल
धारा 144का उलंघन व मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पर सपा नेत्री सहित सात गिरफ्तार
लगभग दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
बिंदकी फतेहपुर।बीते दिन बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई ब्लॉक मुख्यालय में पुलिस चौकी से चंद कदम दूर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धारा 144 का उलंघन करके प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया था। जिसके आरोप में आज बकेवर पुलिस ने प्रर्दशन का नेतृत्व कर रही जहानाबाद विधानसभा की सपा नेत्री कविता अग्निहोत्री सहित सात लोगों को ग्राम मुसाफा से गिरफ्तार कर लिया है ।जबकि साथ कई अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं में रोष है।
बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया कि बीते दिन देवमई ब्लॉक मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान धारा 144 का उलंघन करने व मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के आरोप में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेत्री कविता अग्निहोत्री ,शिवम अग्निहोत्री , विनय गुप्ता, नंदिनी शर्मा, अभिषेक उपाध्याय,अश्वनी मिश्रा व सत्यंम अवस्थी सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार प्रदर्शन में शामिल दो दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
