इंडियन टीवी न्यूज़ शहडोल से संवाददाता घनश्याम शर्मा की रिपोर्ट
शहडोल 07 अप्रैल 2023- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आवेदन लिए जा रहे हैं इस योजना में सभी पात्र महिलाएं संबंधित ग्राम पंचायत,नगरीय क्षेत्रों के वार्ड प्रभारियो, सीएससी सेंटर,एमपी ऑनलाइन अथवा आयोजित शिवरों में आवेदन कर सकती है, जिससे कोई भी महिलाएं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी सीएससी सेंटर एमपी ऑनलाइन या कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अथवा ईकेवाईसी के लिए पैसे की मांग करता है तो तत्काल टोल फ्री नंबर 07652-181 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधितओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए ईकेवाईसी हेतु पैसे की मांग करने और लेने पर तहसील ब्यौहारी के ग्राम हिरवार निवासी विजय साहू (वीएलई) के विरुद्ध शिकायत मिलने पर आईडी बंद करवाकर सख्त कार्यवाही की है।