बुढार धनपुरी के व्यापारियों के समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक कुमार जी से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण हेतु एवं भारी वाहनों के प्रवेश को रोके जाने को आदेश को संशोधन करने हेतु अपनी बात रखी।
बुढार धनपुरी नगर के व्यस्ततम मार्ग में समय सुबह 7:00 से रात्रि 10:00 तक प्रतिबंधित किया गया है जिसकी वजह से व्यापारीगण एवं आमजन को काफी परेशानियां हो रही हैं वाहनों के प्रतिबंध हो जाने से किराना,दवाई,सब्जी,गल्ला, ट्रांसपोर्टर का काम प्रभावित हो रहे हैं जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी एवं प्रतिनिधिमंडल द्वारा नो एंट्री का समय शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक संशोधन करने की बात कही गयी है।
प्रतिनिधिमंडल में नगर परिषद अध्यक्ष बुढार श्रीमती शालिनी सरावगी,दौलत मनवानी,पुष्पेंद्र ताम्रकार,बुढ़ार भाजपा मंडल महामंत्री श्री कृष्ण गुप्ता,आलोक राय, योगेंद्र सिंह,विनोद पाठक,राज पाठक,संजू चांदवानी, सुनील जसवानी,दिलीप जयसवाल उपस्थित रहे।
Amrit Raj mritunjay sahu Reporter Burhar Shahdol mp Indian TV News