ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

गोरखपुर दक्षिणांचल की खबर मनायी गई बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती समारोह

```

गोरखपुर जिले के तहसील गोला के नगर पंचायत गोला में वेवरी चौराहे पर बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती समारोह मनाई गई।इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर गोला सेक्टर प्रभारी रणविजय कुमार ने बताया की बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर द्वारा ही संविधान की रचना की गई है जिसमे सभी समुदाय के लोगों के लिए बराबर का दर्जा दिया गया है लेकिन आज पढ़े लिखे लोग ही संविधान द्वारा रचित पुस्तक का अवलोकन नही करते हैं बल्कि पाखंड वाद के पीछे पड़े रहते हैं। बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने कहा है की लोग जितने पाखंड वाद को बढ़ावा देते हैं उससे समाज को कोई नई दिशा नही मिलती है बल्कि हमारा समाज और पीछे चला जा रहा है।अभी भी हमलोग धर्म के नाम पर बड़ा से बड़ा आडंबर रच कर उसके पीछे अपना समय और धन दोनो नष्ट करते हैं उसी जगह उसी धन का सदुपयोग अगर गरीब लोगों के उत्थान के लिए किया जाए तो बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर का सपना पूरा हो सकता है।

इंडियन टीवी न्यूज सुरजदीप मण्डल ब्यूरो चीफ गोरखपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *